बोहरावाड़ी के तीन सूने मकानों पर चोरो का धावा : 40 लाख से अधिक के आभूषण व नगदी चोरी



सागवाड़ा/नगर की बोहरावाडी में चोरो ने बीती रात तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने 40 लाख से अधिक के सोने के आभूषण, नगदी व टीवी एलईडी व अन्य सामान चुराकर ले गए है। घटना की रात को तीनो घरो में कोई नही था और सुने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बोहरावाडी निवासी हसीना पत्नी दाउद सेठ ने रिपोर्ट देकर बताया की वह घर पर अकेली होने से गत रात को अपनी बेटी के घर सोने गई थी। सुबह जब अपने घर लौटी तो देखा की उसके घर का ताला टुटा हुआ है। वही जब घर के अन्दर गई तो घर में सामान बिखरा पड़ा था वही अलमारी का ताला टुटा हुआ था और उसमे से लाखो रुपए के सोने के बिस्किट, सोने चांदी के आभूषण व नकदी गायब मिली। इसके साथ ही चोरो ने उसके पड़ोसी अब्बास अली हुसैन व फकरुद्दीन सिराज हुसैन के घरो को भी निशाना बनाया। पडोसी विदेश में रहते है व मकान सुने पड़े है।

चोरों ने सुने घरों से टीवी एलईडी, प्रेस, तस्वीरे और क्रिकेट के बेट सहित कई अन्य सामान भी चुरा कर ले गए। चोरी की घटना में अज्ञात चोरों द्वारा तीनो घरो से करीब 40 लाख रूपये के आभूषण व डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी की है। इधर सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वही मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!