खड़गदा जैन मंदिर पर सोने का पानी चढ़ा गुंबद चोरों ने उखाड़ा, पड़ोसियों के जागने से भागे, लोगो में आक्रोश



डूंगरपुर। सागवाड़ा थाना क्षेत्र में खड़गदा दिगंबर जैन मंदिर के गुंबद चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने सोने का पानी चढ़ा गुंबद उखाड़ लिया। लेकिन पड़ोसियों के जागने से चोर भाग गए। वही आधी रात को गांव के लोगों ने मंदिर में चोरी की वारदात पर आक्रोश जताया और चोरों को पकड़ने की मांग रखी।

सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़ग़दा दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार आधी रात के समय चोरी का प्रयास हुआ। करीब  3 चोर रात के समय मंदिर की छत पर चढ़े और सोने का पानी चढ़ा गुंबद चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने पूरा गुंबद उखाड़ लिया। उसी समय पड़ोसी सुशील पुरोहित उठ गए। मंदिर की तरफ से खटपट की आवाज सुनकर वह बाहर निकले।

इस पर चोर भाग गए। वही सुशील पुरोहित ने चोरों की सूचना गांव के लोगों को दी। जिस पर गांव के लोग मंदिर पर इकट्ठे हो गए। सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के पंकज जैन, नवीन जैन, चांदमल जैन, हेमंत जैन, दीपक जैन समेत लोगों ने जैन मंदिर में चोरी के प्रयास को लेकर आक्रोश जताया। वहीं पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग रखी।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!