दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर रेप: मजदूरी का झांसा देकर की वारदात, आरोपी दमन-दीव से गिरफ्तार

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/दोवड़ा थाना पुलिस ने 2 नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोनों बहनों को गुजरात में मजदूरी करवाने के बहाने अहमदाबाद ले जाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

पुलिस ने आरोपी को दमन दीव से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दोवड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया की उसके 2 नाबालिग भतीजियां है। आरोपी युवक दोनों भतीजियों को दीपावली के 4 दिन बाद अहमदाबाद में मजदूरी दिलाने के बहाने साथ ले गया।

इसके बाद दोनों को अहमदाबाद में एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ गलत काम कर रहा है। दोनों भतीजियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों की तलाश शुरू कर दी। एक महीने पहले पुलिस ने दोनों बहनों को अहमदाबाद में एक कमरे से दस्तयाब किया था। इसके बाद पुलिस अपहरण और रेप के आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को दमन दीव से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!