Udaipur News: तीन बहनों की डूबने से मौत, घर से 500 मीटर दूर नदी में नहाते समय हादसा, किनारे से गुजर रहे लोगों ने शव देखा



Udaipur News : घर से 500 मीटर दूर नदी में नहाने गईं 3 मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 2 सगी बहनें और 1 बुआ की लड़की शामिल है। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को नदी किनारे कपड़े तो दिखाई दिए, पर बच्चे नहीं दिखे। संदेह होने पर नदी की ओर देखा। तीन शव पानी में तैर रहे थे। मामला उदयपुर से करीब 75 किमी दूर सायरा इलाके का है।

500 मीटर दूर नदी के किनारे पहुंच गई थीं लड़कियां

वार्ड पंच मोतीलाल ने बताया- सायरा मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर आदिवासी क्षेत्र मेर का खेत गांव की घटना है। यहां रहने वाले ओम प्रकाश गरासिया की 3 बेटियां हैं। एक छोटी बेटी अपनी मां के साथ ही खेत पर थी, जबकि 2 बेटियां रीना कुमारी (4), छोटी बहन सविता कुमारी (ढाई साल) और बुआ प्यारीबाई की लड़की जलन गरासिया (4) पुत्री कर्माराम गरासिया घर पर साथ में थीं। प्यारी बाई का घर 3 किमी दूर है। एक बच्ची जलन यहां खेलने आई थी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे तीनों मासूम घर से 500 मीटर दूर नदी के किनारे पहुंच गईं। खेलते-खेलते नदी में उतरीं और डूब गईं। शाम करीब 7 बजे नदी की तरफ से गुजर रहे गांव के ही मंशाराम ने बच्चियों का शव सबसे पहले देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये वीडियो भी देखे

पानी लेने और नहाने जाते थे घरवाले

मोतीलाल ने बताया- ओमप्रकाश और कर्माराम दोनों ही खेती करते हैं। आसपास पहाड़ी इलाका और जंगल है। मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आता। इसलिए सूचना देरी से मिल पाती है। यहां पीने और नहाने के लिए लोग कुएं और नदियों पर आश्रित हैं। बच्चियों के परिवार वाले अक्सर पानी लेने और नहाने नदी पर जाया करते हैं। इसलिए बच्चियों को नदी का रास्ता पता था। सायरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!