UIDAI Aadhaar Card : आधार कार्ड को लेकर नोटिस! 14 जून से पहले करना होगा ये काम

UIDAI Aadhaar Card Update करवाना पहले के मुकाबले बहुत आसान हो गया है। आप अपने पास के आधार केंद्र या फिर ऑनलाइन भी आधार को अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है और एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपना आधार अपडेट करवा लेना चाहिए।

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

यूनिक आईडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2023 तक दी है। इसके बाद आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर बैठे आप आधार कार्ड कैसे अपडेट कर सकते हैं?

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

कहां कर सकते हैं ऑनलाइन अपडेट
आप अपने आधार कार्ड को myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर फ्री में ऑनलाइन तरीके से अपडेट कर सकते हैं। हालांकि अगर आप कॉमन सर्विस सेंटर या फिर आधार सेंटर के जरिए अपने आधार को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी। इस बारे में UIDAI ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट के मुताबिक अगर आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और अभी तक अपडेट नहीं हुआ है तो अपने आधार कार्ड पर अपनी डेमोग्राफिक डिटेल जरूर अपडेट करें।

इस तारीख तर फ्री में करा सकते हैं अपडेट
UIDAI सभी आधार यूजर्स को 15 जून तक फ्री में इसे अपडेट करने का मौका दे रहा है। हालांकि आप केवल माई आधार पोर्टल के जरिए ही फ्री में इस सर्विस का फायदा ले पाएंगे। आधार सेंटर पर जाकर अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी। आइये अब ये भी जान लेते हैं कि माई आधार पोर्टल के जरिए फ्री में आधार को कैसे अपडेट कर सकते हैं।

सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद लॉगइन करके अपना नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपडेट आधार ऑनलाइन पर जाएं। इसके बाद आपको डेमोग्राफिक ऑप्शन की लिस्ट में से एड्रेस को सेलेक्ट करके अपडेट आधार पर क्लिक करें। इसके बाद आपको स्कैन की हुई कॉपी को डाउनलोड करके सारी डेमोग्राफिक डिटेल को इंटर करें। इसके बाद आपको 50 रुपये का पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर जनरेट किया जाएगा।

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!