Vande Bharat Express Train : मुंबई-अहमदाबाद के रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी वंदे भारत



Vande Bharat Express Train : मुंबई-अहमदाबाद के रूट पर शुरू होने वाली अगली वंदे भारत ट्रेन सबसे खास होने वाली है। इस रूट पर ट्रेन इतनी रफ्तार में चलेगी कि यात्रियों को सबसे कम समय में अपने मंजिल तक पहुंचाएगी। बताया जा रहा है कि इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन टॉप स्पीड के साथ चलेगी।

यानी अगली वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे यात्रियों को अपने मंजिल तक पहुंचने में कम समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रूट पर वंदे भारत का तीसरा और आखिरी ट्रायल पूरा किया जा चुका है। नई वंदे भारत ट्रेन स्पीड के साथ-साथ यात्री सुविधाओं और सुरक्षा सुविधाओं के मामले में अन्य वंदे भारत ट्रेनों से बेहतर होगी। नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-कटरा जैसे अन्य मार्गों पर चलने वाली मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कई मायनों में बेहतर होगी।

मुंबई-अहमदाबाद पर नई वंदे भारत ट्रेन के चलने से यात्रियों का समय 45 मिनट तक कम हो जाएगा। इस रूट पर यात्रा करने में फिलहाल लगभग 5 घंटे और 25 मिनट का समय लगता है। इस रूट की अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह यह ट्रेन भी रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। हालांकि, रेलवे की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर ट्रेन नंबर 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से 6:10 पर रवाना होती है और 11:35 पर मुंबई सेंट्रल पहुंच जाती है।

ये वीडियो भी देखे

यह ट्रेन सुबह 11:35 बजे मुंबई सेंट्रल से पहले बड़ोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली जैसे स्टेशनों पर रुकती है। वापसी में ट्रेन नंबर 22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत मुंबई सेंट्रल से 15:55 पर रवाना होती है और 21:25 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। इससे दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली के यात्रियों को काफी लाभ मिलता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!