तापमान बढ़ा तो अस्पताल ने बढ़ाई सुविधा, मरीजों को मिल रही ठंडक



सागवाड़ा। उपजिला अस्पताल में इस समय जारी भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के बीच अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को गर्मी से राहत मिले, इसके लिए कई अहम व्यवस्थाएं की गई हैं।

अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर में चार जंबो कूलर और कई सामान्य कूलर लगाए गए हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में तापमान नियंत्रित रह सके। इसके साथ ही अस्पताल में दो हिट स्ट्रोक रूम भी बनाए गए हैं, जहां विशेष रूप से गर्मी से प्रभावित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इन कमरों में एयर कंडीशनर (AC) की व्यवस्था भी की गई है ताकि मरीजों को तत्काल ठंडक मिल सके और गंभीर स्थिति से उबारा जा सके।

इन प्रयासों के चलते आईसीयू, एमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड सहित अन्य सभी वार्डों में ठंडक बनी हुई है और वहां भर्ती मरीजों तथा उनके साथ आए परिजनों को गर्मी की परेशानी से काफी हद तक राहत मिली है।

ये वीडियो भी देखे

तापमान बढ़ा तो अस्पताल ने बढ़ाई सुविधा

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्मी के इस दौर में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलें और किसी भी मरीज को गर्मी के कारण तकलीफ न हो, यह उनकी प्राथमिकता है। मरीजों और परिजनों ने भी अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार जताया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!