महिला ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, पीहर पक्ष ने मौत पर जताया संदेह, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया



वरदा थाना क्षेत्र के डोलवर निचली गांव में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। रत्नावाड़ा गांव से आए पीहर पक्ष ने महिला की मौत पर संदेह जताया और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। वहीं महिला की मौत के बाग 3 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

वरदा थाना के हेड कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ने बताया कि प्रकाश अहारी निवासी डोलवर निचली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा अहारी (30) घर पर अकेली थी। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। प्रकाश ने बताया कि वह पड़ोस में अपने पिता के घर गया था। उसी समय बेटा महेंद्र दौड़ते हुए आया। उसने बताया कि मां ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है।

इस पर पति और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। फंसे पर लटकी पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रत्नावाडा गांव से पीहर पक्ष के लोग भी पहुंचे। पीहर पक्ष ने महिला की मौत को लेकर संदेह जताया।

ये वीडियो भी देखे

पुलिस ने समझाइश कर शव को देर रात डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया, जहां बुधवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!