महिला ने घर में फंदे से लटककर किया सुसाइड, 3 बच्चों के साथ पति सोता रहा, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका



डूंगरपुर/रामसागड़ा थाना क्षेत्र के कोडियागुण गांव में एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के समय पति अपने 3 बच्चों के साथ सोया था। घटना को लेकर पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामसागड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल कांतिलाल ने बताया कि कोडियागुण फला वलावी में एक महिला का श‌व फंदे से लटका मिला। रीना खोटिया (24), पति चंदूलाल और 3 बच्चे शनिवार रात को घर में सोए थे। पति और बच्चे घर में सोते रहे। पति सुबह उठा और देखा तो रीना घर में ही बल्ली से फंदे से लटकी हुई थी। घटना के बाद लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मालाखोलड़ा से रीना के पीहर पक्ष के लोग भी आ गए। पीहर पक्ष ने रीना की मौत पर शक जताया। जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पुलिस ने बताया की परिजनों की ओर से रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। वहीं महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!