सांप के डंसने से महिला की मौत, खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी मृतका

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर।सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में गई एक गर्भवती महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में शनिवार को संगीता कटारा (27) पशुओं के लिए चारा काटने खेतों में गई हुई थी। चारा काटते समय वहां उसे एक सांप ने डंस लिया। इससे वह जोर से चिल्लाई और बेहोश हो गई। इस पर खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान दौड़कर पहुंचे। किसानों ने बेहोश हालत में पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतका के ससुर गौतम ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि संगीता 4 महीने से गर्भवती थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। संगीता का पति मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!