रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल



सागवाड़ा/जेठाना पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की टक्कर से जीप सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ही ससुराल से वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

सागवाड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि जयंतीलाल रोत निवासी डोजा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा यशवंत रोत (28) ओर उसकी पत्नी बिंदु खांट (24) दोनों जीप लेकर लिंबोड छोटी ससुराल गए थे। रविवार शाम के समय दोनों क्रूजर जीप से वापस ससुराल से घर डोजा जा रहे थे। यशवंत जीप चला रहा था, जबकि पत्नी बिंदु पास में बैठी थी। जेठाणा पेट्रोल पंप के पास जाते ही सामने से आ रही बांसवाड़ा की ओर जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई।

हादसे में पति यशवंत रोत और पत्नी बिंदु के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों को एंबुलेंस से सागवाड़ा अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने जांच के बाद बिंदु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!