पैंथर के हमले में महिला घायल, घर के पास झाड़ियां काट रही थी, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती



सागवाड़ा/वरदा थाना क्षेत्र के हिराता गांव में पैंथर के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला घर के पास झाड़ियां काट रही थी। वहीं, पैंथर झाड़ियों में छिपा बैठा था। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हिराता गांव निवासी शारदा (42) पत्नी मणिलाल घर के पास झाड़ियों की कटाई कर रही थी। इस दौरान अचानक एक पैंथर झाड़ियों से निकलकर आया और महिला पर हमला कर दिया। पैंथर के हमले में महिला घायल हो गई। महिला के चिल्लाने पर पैंथर भाग गया। वहीं, लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां घायल महिला को भर्ती किया गया है।

हिराता गांव में पैंथर की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। वन विभाग की टीम अब पैंथर की मूवमेंट देख रही है। वहीं, पैंथर की हलचल के कारण गांव के लोग भी लट्ठ और पत्थर लेकर अपना बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। लोग खेतों की ओर जाने से भी घबरा रहे हैं।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!