नील गाय के हमले में महिला की मौत, खेतों में काम कर रही थी, झाड़ियों में से निकलकर अचानक किया हमला



सागवाड़ा/चितरी थाना क्षेत्र के दिवडा बड़ा गांव में गुरुवार को नीलगाय के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला खेतों में काम कर रही थी। उसी समय झाड़ियों में से नील गाय आई और हमला कर दिया।

चितरी थाना क्षेत्र के दिवडा बड़ा गांव में मंगली (65) पत्नी लालजी ताबियाड खेतों में काम कर रही थी। उसी समय झाड़ियों में छुपकर बैठी नील गाय ने मंगली पर अचानक से हमला कर दिया। नील गाय ने महिला को रौंद दिया, जिससे महिला के शरीर पर कई जगह चोटें आई। घटना को देख खेतों में काम कर रहे दूसरे लोग दौड़कर आए। वहीं, नील गाय भी हमले के बाद झाड़ियों में होते हुए भाग गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

राजेंद्र डोडियार, जगदीश पाटीदार सहित ग्रामीण महिला को सागवाड़ा अस्पताल लेकर आए। सागवाड़ा अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि दिवडा बड़ा गांव के आसपास के क्षेत्रों में नील गायों का आतंक है। नील गाय के आतंक से लोग परेशान हैं। नील गाय न सिर्फ खेतों में फसल को बर्बाद कर रही है। बल्कि आए दिन दुर्घटनाए भी हो रही हैं।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!