नाले में मिला महिला का शव, मिट्‌टी में था दबा, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस



Dungarpur News: डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा खापरडा गांव में खुमानसागर तालाब के पास नाले में मिट्टी में महिला का शव मिला है।

महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। नाले में कपड़े धोने गई एक महिला ने शव को मिट्टी में दबा देखा। फिलहाल पुलिस मृतक महिला की पहचान के साथ मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया कि मांडवा खापरडा निवासी एक महिला गांव के खुमानसागर तालाब के पास कपड़े धोने गई थी। इस दौरान महिला ने तालाब के पास नाले में मिट्टी के नीचे एक महिला शव दबा हुआ देखा। महिला ने मामले की जानकारी आस पास के लोगों को दी। लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

ये वीडियो भी देखे

शव बुरी तरह सड़ा हुआ था। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है।

पुलिस मृतका की पहचान करने के साथ मामले की जांच में भी जुटी है। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!