यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः शुरू करने की मांग

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। जिले में यूथ कांग्रेस की ओर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया |

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः शुरू करने की मांग की है |

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय परमार के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया |

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आम से लेकर ख़ास लोगो के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया था | जिसमे 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा व 10 लाख रूपये दुर्घटना बीमा भी शामिल था |

लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उक्त योजना को बंद कर दिया गया वही उसकी जगह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू की गई जिसमे राशी भी कम है | जिसके चलते लाखो परिवारों को स्वास्थ्य सम्बंधित इलाज के लिए आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है | यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः शुरू करने की मांग की है |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!