Aaj ka Rashifal 4 June 2023 : वृश्चिक राशि में चंद्रमा के संचार का मिलेगा आज मिथुन राशि को लाभ जानें आपके तारे क्या कहते हैं

Aaj ka Rashifal : 4 June 2023 : रविवार 4 जून को चंद्रमा अर्द्धरात्रि के बाद वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेंगे। जबकि आज दिन भर ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा।

मेष राशि: आप संतोष महसूस करेंगे
मेष राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा बीतेगा। आज संयोग से बड़ी रकम हाथ में आने से आप संतोष महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आज आपके करियर में भी अच्छी प्रगति के योग हैं। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और इनसे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


वृषभ राशि: अलग ही चमक दिखाई देगी
वृषभ राशि वालों को सलाह है कि आज कोई भी कदम बेहद सावधानी से उठाएं। कोई भी व्यक्ति आपके सामने धन कमाने या कारोबार में तरक्की के लिए कोई प्रस्ताव रखे तो उसे स्वीकार न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और बाहर के खाने से परहेज करना होगा। शाम को आज आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता होगी। आज आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक दिखाई देगी, लेकिन स्वभाव की ज़िद दूसरे लोगों और परिवार के सदस्यों पर भारी पड़ सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।


मिथुन राशि: लापरवाही करने से बचें
मिथुन राशि वाले यदि जमीन, जायदाद और धन में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं। कामकाज और व्यापार में लाभ पाने के लिए आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो आज आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज अचानक आपको कहीं से फंसा पैसा मिल सकता है, लेकिन अगर आप लापरवाही करते हैं तो यह हाथ से निकल सकता है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल में अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें।


कर्क राशि: उन्नति की ओर अग्रसर होंगे
कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज आप कोई भी कार्य करें तो उसमें भाग्य का पूरा सहयोग आपको जरूर मिलेगा, लेकिन आपको मन लगाकर काम करना होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह पूरा होगा। विद्यार्थियों को आज अपने अतीत को संवारने के कई मौके मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए जल में तांबा या सिक्के को प्रवाहित करें।

सिंह राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें
सिंह राशि वालों का दिन लाभपूर्ण होगा। व्यापार में बिना किसी हिचकिचाहट के निवेश करने से आपकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज के दिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में दरार आ सकती है। शाम का समय किसी धार्मिक आयोजन में बीतेगा और आज आपको परिवार के किसी सदस्य से उपहार भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। घर के सदस्य आज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि: प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपके परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसमें आपको पूरा दिन निकल जाएगा। शाम तक परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से यह समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सहयोग से किसी प्रॉजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे, साथ ही आपके सुझाव भी सुने जाएंगे जिससे आपको खुशी भी मिलेगी और प्रमोशन के भी चांस बढ़ेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

तुला राशि: खाने-पीने से परहेज रखें
तुला राशि वालों को अपने काम पर फोकस करना चाहिए। कोई बिना पूछे अपनी राय दे सकता है जिससे आप कुछ समय के लिए भ्रमित हो सकते हैं। किसी परिचित के माध्यम से आज धन लाभ का योग नजर आ रहा है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। माता के स्वास्थ्य में यदि कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसमें सुधार होगा, लेकिन बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ रखकर एक पोटली बनाएं और दान में दे दें।


वृश्चिक राशि: नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे
तुला राशि वालों को अपने काम पर फोकस करना चाहिए। कोई बिना पूछे अपनी राय दे सकता है जिससे आप कुछ समय के लिए भ्रमित हो सकते हैं। किसी परिचित के माध्यम से आज धन लाभ का योग नजर आ रहा है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। माता के स्वास्थ्य में यदि कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसमें सुधार होगा, लेकिन बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय घर के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं।

धनु राशि: मदद के लिए आगे आएंगे
धनु राशि के लोगों को आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज के दिन आपको बेतुके बयान देने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे आपका लाइफ पार्टनर खुश नजर आएगा। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल में आज खुशहाली रहेगी और परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए नज़र आएंगे। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे। शाम का समय आप बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मकर राशि: व्यापार में रुचि लेंगे
मकर राशि के लोगों को आज आलस्‍य का त्‍याग करके घर के जरूरी कामों को पूरा करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। आज आप व्यापार में कम रुचि लेंगे जिससे आपको सीमित आय से संतोष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उग्र स्वभाव के किसी व्यक्ति के बहकावे में नहीं आना चाहिए, अन्यथा इससे आपका प्रमोशन रुक सकता है।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कुंभ राशि: रिश्ता मजबूत होगा
कुंभ राशि के लोगों को आज ऑफिस के काम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मीन राशि: शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा
मीन राशि वाले आज अधिक परेशानी वाले काम करने से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज किसी कारणवश आपको किसी न किसी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज और व्यापार में आपको मेहनत के बाद ही फायदा होता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। निजी संबंधों में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई योजना बना सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!