Vegetables For Strong Immunity : शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएं इन 5 सब्जियों से

Vegetables For Strong Immunity


Vegetables For Strong Immunity: शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आहर में इन सब्जियो को अवश्य शामिल करे।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहने से शरीर में किसी तरह की बीमारियां नहीं लगती है। शरीर की बीमारियो से लड़ने की ताकत इम्यूनिटी पर ही निर्भर करती है। ऐसे मे आपको खुद की ओर परिवार की इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो कोई बीमारी आसानी से नहीं लग पाती। ऐसे में आप डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल कर सकते है, जिन्हें खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आइए जानते हैं उन सब्जियो के बारे मे।

पालक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक मे प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन ए आदि पाया जाता है। पालक के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर भी मजबूत होता है। पालक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। पालक को आप सूप और सब्जी आदि मे डालकर खा सकते है।

ये वीडियो भी देखे

ब्रोकली एक प्रकार की हरी सब्जी है। ब्रोकली में कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा मे पाया जाता हैं। ब्रोकली खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। ब्रोकली के नियमित सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ वजन घटाने मे भी फायदेमंद होती है। ब्रोकली लिवर को हेल्दी रखने मे भी मदद करती है।

फूल गोभी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। फूल गोभी मे प्रचुर मात्रा मे कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ए आदि पाया जाता है। फूल गोभी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। फूल गोभी पाचन तंत्र को मजबूत करती है और हृदय को स्वस्थ रखने मे भी मददगार होती है।

शिमला मिर्च शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने मे मदद करती है। शिमला मिर्च मे फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत करने में मददगार होते है। नियमित शिमला मिर्च खाने से शरीर की सूजन मे भी आराम मिलता है। शिमला मिर्च को सब्जी और सूप मे डालकर खाया जा सकता है।

शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका स्वाद कुछ आलू की तरह होता है। शकरकंद मे विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, विटामिन डी और विटामिन सी आदि काफी मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। शकरकंद के नियमित सेवन से शरीर मे आयरन की कमी दूर होती है।

ऊपर बताई गई सभी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है। ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!