Children’s Day 2022 : बाल दिवस पर पढ़े पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये प्रेरक विचार

Childrens Day 2022


Children’s Day 2022 : पूरा भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के जन्मदिवस (14 नवंबर) को बाल दिवस (Children’s Day 2022 ) के रूप में मना रहा है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद प्रेम और लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव और उनके लिए किए गए कार्यों को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। जवाहर लाल नेहरु बच्चों को राष्ट्र का निर्माता कहते थे।

आइए यहां पढ़ते हैं उनके विचार – 
– जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।
– विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
– हम वास्तविकता में क्या हैं वो और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है।
– महान विचार और छोटे लोग कभी भी एक साथ नहीं रह सकते।

– जिसमें अज्ञानता है वो बदलाव से जरूर डरते हैं।

ये वीडियो भी देखे

– सत्य हमेशा सत्य ही रहता हैं चाहे आप पसंद करें या ना करें।
– देश के लोगों की नागरिकता, देश की सेवा में निहित हैं।
– हर हमलावर देश यह दावा करता हैं कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्य कर रहा हैं।
– संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
– कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ठ लक्ष्य की तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!