January 2025 Festival List: नए साल में खत्म होगा खरमास, इस डेट पर होंगे विवाह, देखें गुप्त नवरात्रि समेत जनवरी के व्रत त्योहार लिस्ट



January 2025 Festival List: 1 जनवरी 2025 से ग्रेगोरियन यानी अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल शुरू हो रहा है। इसी कैलेंडर को अंतरराष्ट्रीय कामकाज में इस्तेमाल किया जाता है। इस महीने में हिंदी कैलेंडर के पौष और माघ महीने पड़ते हैं।

इस महीने में खरमास खत्म हो जाएगा, जिससे शुभ काम शुरू हो जाएंगे, शादी विवाह पर प्रतिबंध भी उठ जाएगा। आइये जानते हैं जनवरी 2025 में कौन से प्रमुख व्रत त्योहार पड़ेंगे …

January 2025 Festival List: ग्रेगोरियन कैलेंडर के नववर्ष की शुरुआत 1 जनवरी से होती है। अब 1 जनवरी से अंग्रेजी कैलेंडर का 2025 वां साल शुरू होगा। इसी में हिंदी कैलेंडर के पौष माह का कृष्ण पक्ष और माघ महीने का कृष्ण पक्ष पड़ेगा।

ये वीडियो भी देखे

इसके अलावा इस महीने में खरमास खत्म होगा, जिससे शादी विवाह जैसे शुभकाम शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, गुरु गोविंद सिंह जयंती, गुप्त नवरात्रि जैसे बड़े पर्व भी पड़ेंगे। आइये जानते हैं जनवरी 2025 के व्रत त्योहार और शादी मुहूर्त क्या हैं…

जनवरी 2025 के व्रत-त्‍योहार की सूची

तिथि व्रत-त्‍योहार
3 जनवरी विनायक चतुर्थी
5 जनवरी स्कंद षष्ठी
06 जनवरी गुरु गोबिंद सिंह जयंती
10 जनवरी तैलंग स्‍वामी जयंती/ पुत्रदा एकादशी, बैकुंठ एकादशी, कूर्म द्वादशी
11 जनवरी प्रदोष व्रत (शुक्‍ल)
12 जनवरी स्‍वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी लोहड़ी/पौष पूर्णिमा व्रत, शाकंभरी पूर्णिमा
14 जनवरी मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तराण, माघ की शुरुआत
17 जनवरी संकष्‍टी चतुर्थी
22 जनवरी रामलला प्रतिष्ठा दिवस
23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी षटतिला एकादशी
26 जनवरी गणतंत्र दिवस
27 जनवरी प्रदोष व्रत (कृष्‍ण), मासिक शिवरात्रि
29 जनवरी माघ अमावस्‍या
30 जनवरी माघ नवरात्रि शुरुआत, गांधीजी की पुण्यतिथि

 

जनवरी 2025 के विवाह मुहूर्त

विवाह मुहूर्त डेट नक्षत्र मुहूर्त समय
17 जनवरी, शुक्रवार मघा चतुर्थी सुबह 07:14 से दोपहर 12:44
18 जनवरी, शनिवार उत्तराफाल्‍गुनी पंचमी रात 2:51 से रात 1:16 बजे तक
19 जनवरी, रविवार हस्‍त षष्‍ठी रात 1:57 से सुबह 7:14
21 जनवरी, मंगलवार स्‍वाति अष्‍टमी रात 11:36 से रात 3:49 बजे तक
24 जनवरी, शुक्रवार अनुराधा एकादशी रात 7:24 से सुबह 7:07 बजे तक

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!