डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना पुलिस ने मुंगेड के भगोरा फले में छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया।
साबला थाना अधिकारी रघुवीर सिंह के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे भगोरा फले में धर्म परिवर्तन की सूचना मिली, जिस पर पुलिस दल 10 मिनट में मौके पर पहुंच गया। वहां छगनलाल भगोरा और उसकी पत्नी के साथ 6 पुरुष व 5 महिलाएं मौजूद थे।
देखे वीडियो :
गांव वालों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छगनलाल भगोरा समेत 6 लोगों को डिटेन किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts:
सांप के डंसने से महिला की मौत, खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी मृतका
तीसरी मंज़िल से गिर बच्ची, खेलते हुए रेलिंग से कूदी बच्ची, घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद, गोकुलपुर...
Dungarpur News: शादी से पहले दुल्हन की मौत पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन, पुलिस जांच पर उठे सवाल
रामगढ़ सीएचसी की हालत बदहाल विधायक उमेश डामोर ने की निरीक्षण
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

