जयपुर/राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव 9 जनवरी को होंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेलसन ने बताया कि 31 अगस्त 2024 तक खाली हुए पदों के उपचुनाव के तहत बांसवाड़ा की कुशलगढ़ नगर पालिका (वार्ड 17), चित्तौड़गढ़ की रावतभाटा नगर पालिका (वार्ड 25), डूंगरपुर की डूंगरपुर नगर परिषद (वार्ड 18), झालावाड़ की झालावाड़ नगर पालिका (वार्ड 13), जोधपुर ग्रामीण की पीपाड़ शहर नगर पालिका (वार्ड 30), राजसमंद की नाथद्वारा नगर पालिका (वार्ड 55) और सीकर की खंडेला नगर पालिका (वार्ड 12) शामिल हैं।
इस दौरान मतदान केंद्रों के 3 दिन पहले और मतदान के दिन तक सूखा दिवस रहेगा। इन नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 7 जनवरी को प्रचार समाप्त होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
Related Posts:
Rajasthan Politics News: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, पंचायत चुनाव से पहले बदल सकते है...
विधायक की बहन ने पति पर दर्ज कराया मामला. जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
पुलिस एस्कोर्ट में गौ वंश की गाडियों को नागोर से एमपी भेजे जाने का मामला
मुख्यमंत्री स्वनिधी योजना : डूंगरपुर नगर निकाय पूरे प्रदेश में चौथे पर पहुंची, शहरी क्षेत्र के असंगठ...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

