सागवाड़ा। विधायक कार्यालय में जलदाय मंत्री कन्हैलाल चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेठाणा गांव के भाजपा युवा मोर्चा के नेता हार्दिक जोशी ने गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए एक नई पानी की टंकी और एक नवीन कुएं की मांग की।
साथ ही, गांव में बंद पड़े कुओं के नवीनीकरण की अपील की, जिनमें नागरेश्वर मंदिर, पशु चिकित्सालय और हनुमान मंदिर के पास स्थित कुएं शामिल हैं।
इस अवसर पर जेठाणा के पूर्व सरपंच होमजी भाई डेंडोर, दिनेश भाई पाटीदार, कपिल जोशी, मोहित पाटीदार समेत अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मंत्री से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की, ताकि गांव में जल संकट का समाधान हो सके।
Related Posts:
सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन
सावन के अंतिम सोमवार को गमलेश्वर महादेव की शाही सवारी, नगर में भक्ति का माहौल
बागीदौरा विधायक का रिश्वत कांड, बाप ने बनाई जाँच कमेटी
वागड़ में 25 जुलाई से शुरू होगा सावन माह, माही और मोरन नदियों के संगम पर स्थित नीलकंठ महादेव के दर्शन...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

