Sagwara Weather Update : सागवाड़ा क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे अलसुबह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट के सहारे चलने को मजबूर हैं।लोगो भी घरों में दुबके हुए हैं और गर्म पेय व कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं।
इस मौसम में तापमान में गिरावट के कारण ठंडक घुल गई है। जेठाना, गोवाड़ी म, दिवड़ा बड़ा, सरोदा, पाड़वा, भासौर सहित आसपास के गांवों में ठंड का असर दिखाई दे रहा है। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, बड़े बुजुर्ग लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग की ओर से कल शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में बारिश के साथ ही ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ठंड का असर कल और बढ़ने की संभावना है।
Related Posts:
अहमदाबाद विमान हादसा: 270 शव बरामद, 7 की पहचान हुई, ब्लैक बॉक्स मिला, इसका डेटा बताएगा क्यों हुआ प्ल...
T20 में 50 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने रोहित शर्मा, साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खि...
पाटीदार समाज का स्नेह सम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिता 28 दिसंबर से, विधायक डेचा के मुख्य आतिथ्य में ह...
महिला सरपंच ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय चाहने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

