
अंबेडकर जयंती
सागवाड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर ग्रुप व यादव नवयुवक मंडल द्वारा महारैली निकाली गई। जहां बाबा साहब को माल्यार्पण एवं नमन करने के बाद सभी रैली संयुक्त रूप से एक विशाल महारैली के रूप में यादव कॉलोनी से निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। ढोल, नगाड़ो और डीजे की धुन पर सफेद वस्त्र धारण किये गये हुए अंबेडकर अनुयायियो ने रैली में अंबेडकर जयंती पर नाचकर खुशी मना रहे थे। भीम गीतों और फिल्मी धुनों पर थिरकते हुए इन अनुयायियों का जगह-जगह पेयजल, शरबत, फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महारैली में बाबा साहब का छायाचित्र और जीवंत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। चिलचिलाती धूप के बावजूद बाबा साहब की जयंती पर उनके अनुयायियो का उत्साह देखते ही बनता था। जयंती पर छोटे बच्चो से लेकर युवा, युवतियां और महिलाएं, पुरूष सहित बड़ी संख्या में महारैली सामाजिक एकता को बयां कर रहा था। महारैली में कई युवा हाथों में तिरंगा लेकर भी शामिल हुए। कई युवा जय भीम लिखे और डॉक्टर अंबेडकर के चित्र वाले झंडे हाथ में लहरा रहे थे।महारैली शहर के गामठवाड़ा से गोल चौराहा, सदर बाजार, माड़वी चौक, पोल का कोठा, कलालवाड़ी होते हुए यादव कॉलोनी चौक पहुंची जहां मुख्य समारोह हुआ। महारैली के दौरान पुलिस जाब्ता तैनात रहा। रैली का स्वागत शहर के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने किया।
इस अवसर पर सागवाड़ा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, पार्षद विशाल यादव, कुंदन यादव, दिलीप कलाल, विष्णु मोची, दिनेश यादव, शिवलाल मोची, प्रकाश व्यास, प्रकाश हरिजन, नाथूलाल यादव, अनिल यादव समेत सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों के लोग मौजूद थे।
Related Posts:
Kuwait Fire Incident : कुवैत की बिल्डिंग में लगी भीषण आग से 40 भारतीयों की मौत ! 50 से अधिक घायल, पी...
Sagwara News : पुनर्वास कॉलोनी में बनेगा वागड़ सांस्कृतिक भवन, 21 को होगा शिलान्यास
डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन सा...
राजकॉप सिटीजन एप से युवती ने मांगी हेल्प, मात्र 15 मिनिट में पहुंची पुलिस
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


