सागवाड़ा। अजमेर- भीलवाड़ा रोड़ पर गुलाबपुरा विजयनगर के पास पीकप और कैप्सूल वाहन की टक्कर में सागवाड़ा नगर निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना में दो युवकों की मौत की जानकारी मिलने पर नगर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार सागवाड़ा खटीक वाड़ा निवासी गोपाल (31) पुत्र रामा खटीक, आडिवाट निवासी सुरेश(21) पुत्र सुल्तान ओड़ , सागवाड़ा का ही गजेंद्र पुत्र कचरू खटीक और दिलीप पुत्र बाबूलाल गवारिया अजमेर हाट से बकरे खरीदने गए थे। जहां से वापसी में कैप्सूल वाहन से भीड़न्त में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान गोपाल और सुरेश की मौत हो गई। वही गंभीर घायल दिलीप और गजेंद्र का उदयपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव गुलाबपुरा में मोर्चरी में रखवाए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों व घायलों के परिजन वहां पहुंचे। पीएम के बाद परिजन सुरेश और गोपाल के शव लेकर रविवार को दोपहर करीब 3 बजे सागवाड़ा पहुंचे। यहां पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शाम को गमगीन माहौल में दोनो युवकों के अंतिम संस्कार किये।
जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल के परिवार में पत्नी व दो मासूम पुत्र है। गोपाल अपने पुश्तेनी कामकाज से अपनी रोजी रोटी चलाता था। उसके परिवार में दो भाई व एक बहन हैं। वही मृतक सुरेश के तीन भाई व तीन बहने हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार मजदूरी कर गुजारा करता है।
Related Posts:
राम-काज के लिए सजने लगी अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 16 हजार करोड़ की सौगात, होगा रोड शो
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज को एनएनसी से मिली फाइनल मंजूरी, कमियां पूरी, प्रिंसिपल की अंडरटेकिंग को मान लि...
प्रतापगढ़ आरक्षण महारैली में हजारों आदिवासी जुटे, सांसद राजकुमार रोत ने हक-अधिकारों की मांग उठाई
महंगाई राहत कैंप का गांव कनेक्शन- डूंगरपुर जिले में 1 लाख से अधिक परिवारों को मिली बचत, राहत और बढ़त...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

