नीलकंठ महादेव मंदिर से 25 किलो वजनी 2 शिखर चोरी, 3 महीने पहले हुई थी शिखर प्रतिष्ठा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर दामडी गांव से शिखर चोरी की वारदात हुई है। 25 किलो वजनी दोनों शिखर उतारकर चोर ले गए। मंदिर प्रतिष्ठा के 3 महीने बाद ही शिखर चोरी होने पर लोगो ने आक्रोश जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया की दामड़ी निवासी शांतिलाल पुत्र धूलजी पंड्या और वीरभद्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की गांव में नव निर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर की 3 महीने पहले 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई है। मंदिर को लेकर लोगो में भारी आस्था है। रोजाना कई लोग मंदिर में दर्शनों को लेकर आते है, लेकिन 5 मई की रात के समय अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य शिखर पर लगे पित्तल के 2 शिखर चुराकर ले गए है।

नीलकंठ महादेव मंदिर दामडी

एक शिखर का वजन 15 किलो 890 ग्राम है। जबकि दूसरे शिखर का वजन 9 किलो 490 ग्राम है। सोमवार को जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो मंदिर से शिखर चोरी होने का पता लगा। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए और जमकर आक्रोश जताया।

मंदिर निर्माण कमेटी के धीरज जोशी ने बताया की 3 महीने पहले मंदिर प्रतिष्ठा के समय 4 शिखर स्थापित किए गए थे। जिसमें से 2 बड़े शिखर चोरी कर गए हैं। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!