Mahakumbh 2025 : संगम के पवित्र जल में पहला शाही स्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू होगा और 26 फरवरी को महा शिवरात्रि के साथ समाप्त होगा।
महाकुंभ 2025 का यह भव्य आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक समागम और धार्मिक आस्था का सामूहिक कार्य है।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य रूप से तपस्वी, संत, साधु, साध्वी, कल्पवासी और सभी क्षेत्रों के तीर्थयात्री शामिल होते हैं। महाकुंभ मेला एक पवित्र घड़े से गिरीं अमृत की चार बूदों का भव्य त्योहार है।
महाकुंभ के इस भव्य आयोजन में पवित्र स्नान की शुरुआत 13 जनवरी 2025 की पौष पूर्णिमा तिथि को होगी। जिसे शाही स्नान भी कहा जाता है। (Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates)
दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के पर्व पर किया जाएगा।
इसके बाद तीरसा शाही स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन होगा।
महाकुंभ में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के त्योहार पर चौथा पवित्र स्नान किया जाएगा।
वहीं 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा के दिन महांकुभ के दौरान संगम में श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाएंगे।
इसके बाद 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्त त्रिवेणी के संगम में शाही स्नान की डुबकी लगा कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Posts:
लंबोदर को धराया 1008 लड्डुओ का भोग
खड़गदा में 28 दिसंबर से रामकथा का आयोजन, भूमि पूजन के बाद निकाली वाहन रैली
बोरवेल सूखे, डूंगरपुर जिला अस्पताल में बढ़ी पानी की किल्लत, रोजाना 25 हजार लीटर पानी की डिमांड, 5 से...
Diwali 2024: दीवाली पर इस विधि से करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें संपूर्ण जानकारी एक क्लिक में
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

