Rajasthan News: कोटपूतली में बोरवेल में फंसी 3 साल की चेतना चौधरी को 170 फीट गहराई से दस दिन बाद बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।
एनडीआरएफ की टीम ने बोरवेल के समानांतर एक सुरंग खोदकर बच्ची को बाहर निकाला। एनडीआरएफ राजस्थान के चीफ योगेश मीणा ने कहा कि बच्ची को अचेत अवस्था में निकाला गया है, जब उसे निकाला गया तब शरीर में कोई मूवमेंट नहीं था।

बुधवार शाम 6 बजकर 25 मिनट पर तीन साल की चेतना को बोरवेल से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ के जवान महावीर जाट सफेट कपड़े में लपेटकर चेतना को बाहर लेकर आए।
इसके तुरंत बाद चेतना को एंबुलेंस से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चेतना 23 दिसंबर को किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी।
Related Posts:
सांसद राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम रेलवे परियोजना में तेजी लाने और क्षेत्रीय ट्रेनों की ...
भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
बंद माइंस का फर्जी ई रवन्ना काटकर क्वार्ट्ज पत्थरों की अवैध तस्करी, डंपर जब्त, एक डिटेन
उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाभियान 25 जून को, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुर...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

