कांग्रेस भारत जोड़ो के बाद अब भारत न्याय यात्रा निकालेगी, 55 दिन में 6200 KM होगा सफर



भारत न्याय यात्रा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। भारत न्याय यात्रा करीब 55 दिन तक चलेगी। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलेगी। इस यात्रा में सभी इंडिया एलायंस पार्टियों के प्रमुख नेता अलग-अलग राज्यों में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदल कर इस बार भारत न्याय यात्रा रखा गया है। लोकसभा के मध्यनजर राहुल गांधी एक बार फिर से 14 जनवरी से यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इनमें यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव, प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। भारत न्याय यात्रा इस बार बस के माध्यम से की जाएगी।

भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगी और महाराष्ट्र में यात्रा का समापन किया जाएगा। कांग्रेस भारत न्याय यात्रा से करीब 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

ये वीडियो भी देखे

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा का उद्देश आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए किया गया जाएगा। कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा के लोगो के लिए 4 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय में बैठक होगी।

उसके बाद ही कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा का लोगो जारी करेगी। इसके बाद 8 जनवरी को कांग्रेस द्वारा भारत न्याय यात्रा का औपचारिक रूट मैप जारी किया जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी को पार्टी यात्रा का थीम सांग जारी करेगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!