कतिसोर के कटकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी का प्रयास

Katkeshwar Mahadev Temple Katisor : मंदिर में चोरी की 10वीं कोशिश, ग्रामीणों में आक्रोश

आसपुर थाना क्षेत्र के कतिसोर स्थित ऐतिहासिक कटकेश्वर महादेव मंदिर में एक बार फिर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, इस बार चोर किसी भी सामान को चुराने में नाकाम रहे। यह घटना मंदिर में बीते छह वर्षों में चोरी की कोशिशों का दसवां मामला है, जिसने स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंताओं को और गहरा कर दिया है।

चोरों ने तोड़ा मुख्य गेट का ताला

घटना बीती रात की है, जब चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गर्भ गृह का नकोचा तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने साइड में बने कमरे का नकोचा तोड़कर अलमारी को खंगाला और मंदिर का सामान बिखेर दिया।

Katkeshwar Mahadev Temple Katisor

पुजारी ने दी जानकारी

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सुबह 7 बजे पुजारी मणिलाल सेवक मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के दरवाजे और सामान अस्त-व्यस्त हैं। पुजारी ने तुरंत मंदिर कमेटी के सदस्य ईश्वर लाल पंचाल और गट्टू सिंह चौहान को सूचित किया। कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। मंदिर कमेटी के अनुसार, यह मंदिर में चोरी की कोशिश का दसवां मामला है। इससे पहले दो-तीन बार चोरों ने सफलता भी पाई थी।

ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

कतिसोर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। हाल ही में चार घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी और पांच महीने पहले खुमानपुर में एक विधवा महिला से कनफूल लूटने की घटनाएं भी अब तक अनसुलझी हैं।

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!