Dungarpur News : घर और लोहे के गोदाम में चोरी की कोशिश नाकाम, जाली तोड़कर अलमारी का सामान बिखेरा, लाइट जलाने पर मौके से भागे चोर



Dungarpur News : शहर के शास्त्री कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान और एक लोहे के गोदाम में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने मकान की जाली तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन मकान मालिक के जाग जाने से चोर भाग गए। वहीं, लोहे के गोदाम से भी चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

कोटवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी हकीमुद्दीन पिता सैफुद्दीन नाहर वाला ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह 4 बजे घर के पीछे के भाग से खट-पट की आवाज सुनी। जिस पर वे घर के पीछे की तरफ पहुंचे। उस जगह पर दो लोगों को बात करते सुना। लाइट जलाते ही दोनों बदमाश वे भाग गए।

dungarpur

ये वीडियो भी देखे

सैफुद्दीन ने देखा कि उसके घर के पीछे जाली टूटी हुई थी। वहीं, पास में स्थित एक संस्था कार्यालय के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा पड़ा था। चोरों ने जाली तोड़कर मकान में घुसने का प्रयास किया। लेकिन मकान मालिक के जाग जाने से चोरी नहीं कर पाए। इससे पहले चोर मकान के पड़ोस में स्थित लोहे के गोदाम में छत के रास्ते घुसे और गोदाम में रखी अलमारी का सामान बिखेर दिया। हालांकि यहां पर भी चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!