श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आगाज, गोवाडी में निकली 551 कलश की यात्रा, जयकारे के साथ रवाना हुई शोभायात्रा



सागवाडा/क्षेत्र के गोवाड़ी गांव में तीन दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार से आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा और स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

सर्वसमाज की ओर से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। मंदिर परिसर से 551 कलश व प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होकर मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई। इसके बाद मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

गोवाड़ी

ये वीडियो भी देखे

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कल रविवार को विधि विधान से विष्णु यज्ञ, नारायण यज्ञ, राम यज्ञ, हनुमंत यज्ञ व लक्ष्मी यज्ञ होगा वही 15 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियों की स्थापना होगी। इसके बाद पूर्णाहुति यज्ञ में लोग आहुतियां देंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!