करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, शूटरों के जयपुर में रुकने की व्यवस्था करवाई, मर्डर के बाद बाइक पर बैठाकर ले गया



जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी हुई है। साजिशकर्ताओं में शामिल रामवीर (23) पुत्र सतवीर को जयपुर पुलिस ने शनिवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। वह महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के सत्तनाली इलाके के सुरेती पिलानियां का रहने वाला है। रामवीर शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (53) को मारने वाले शूटर नितिन फौजी के लिए बदमाश रामवीर ने ही जयपुर में पूरी व्यवस्था करवाई थी। 5 दिसंबर को नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की श्याम नगर (जयपुर) स्थित उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मर्डर के बाद रामवीर अपनी बाइक से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को बगरू टोल प्लाजा से आगे ले गया था। राजस्थान रोडवेज के नागौर डिपो की बस में बैठाकर फरार करवाया। हमलावरों ने बस में एक लड़के का फोन लेकर किसी को कॉल भी किया था। डीडवाना पहुंचने के बाद भी दोनों शूटर ने एक ड्राइवर को कॉल लगाया और स्विफ्ट कार किराए पर ली। इसी कार से दोनों शूटर सुजानगढ़ तक पहुंचे। यहां से दिल्ली की बस में सवार होकर फरार हो गए।

ये वीडियो भी देखे

आरोपी पहले भी इन बदमाशों की कर चुका है मदद

9 नवंबर को नितिन फौजी और उसके साथियों ने महेंद्रगढ़ में सदर थाना पुलिस पर फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। रामवीर ने नितिन फौजी की जयपुर में होटल और अपने परिचित के फ्लैट पर रुकने की व्यवस्था की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रामवीर को उसके घर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!