राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी हुआ, तकनीकी कारणों से वेबसाइट क्रेश हुई, 6 बजे बाद परिणाम देख पाएंगे छात्र

Rajasthan Board Class 5th-8th 2024 Result: राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल से जुड़े करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने दोपहर 3 बजे जयपुर में 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जयपुर शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने रिजल्ट जारी किया है। लेकिन तकनीकी कारणों से काफी देर तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका।

RBSE 5th-8th Class Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद अब तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया है। तकनीकी खामी के बाद वेबसाइट क्रेश हो गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी साइट ठीक करने में जुटे हैं। बच्चे शाम 6 बजे बाद रिजल्ट देख पाएंगे। तकनीकी खामी के बाद शासन सचिव ने ऑफलाइन रिजल्ट जारी किया है।

कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx

ये वीडियो भी देखे

https://rajpsp.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx

पर उपलब्ध कराये गए रिजल्ट वेबसाइट से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते है।

कक्षा 5 में 14 लाख 35 हजार 696 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 13 लाख 93 हजार 423 परीक्षार्थी पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 96.79 प्रतिशत रहा। वहीं, निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.40 प्रतिशत रहा।

5वीं में छात्राओं को परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा 33 जिलों के आधार पर आयोजित की गई थी। इसमें दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ और चुरू डाईट के क्षेत्राधीन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सर्वाधिक रहा है। कुल 9538 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। जिनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा।

8वीं में 11.97 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए

इसी तरह कक्षा 8वीं में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी पास हुए। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा।

8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा भी 33 जिलो के आधार पर आयोजित की गई। इसमें सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा है। कुल 3550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। इनका परिणाम बाद में जारी किया जायेगा।

ग्रेड वाइज ऐसा रहा रिजल्ट

दोनो परीक्षाओं के परिणाम में ग्रेड दी जाती है। दोनों परीक्षाओं में 5 पाइंट ग्रेडिंग सिस्टम A, B, C, D, E दी जाती है। 5वीं में A ग्रेड- 31.59%, B ग्रेड- 57.33%, C ग्रेड- 8.12% और D ग्रेड 0.01% ने हासिल की। वहीं, 8वीं में A ग्रेड- 21.05%, В ग्रेड- 51.79%, C ग्रेड- 22.69% D ग्रेड- 0.20% स्टूडेंट्स की रही। E ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को फिर एक मौका देते उनकी सप्लिमेंट्री एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा। इसका आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।

पांचवीं में कोई फेल नहीं, आठवीं में होगा

पांचवीं क्लास में इस बार भी कोई स्टूडेंट फेल नहीं किया गया। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया। जो स्टूडेंट एग्जाम में उपस्थित नहीं था, उसे एक अवसर दिया जाएगा। फिर प्रमोट कर दिया जाएगा। आठवीं क्लास में स्टूडेंट्स को फेल किया गया। तय मार्किंग से कम मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से आठवीं में बैठना पड़ेगा। हालांकि इन स्टूडेंट्स को भी सप्लीमेंटरी का एक अवसर दिया जा सकेगा।

शिक्षा मंत्री को नहीं मिला अवसर
आमतौर पर शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट जारी करते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी नहीं कर सके। ऐसे में आज शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल रिजल्ट जयपुर से जारी किया।

बता दें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 94.97 फीसदी बालक और 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुई थी। दरअसल प्रदेश में 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराई जाती है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95 हजार 226 स्टूडेंट्स को ए ग्रेड, 47 हजार 4924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 57 हजार 6782 स्टूडेंट्स को सी ग्रेड और 86 हजार 770 स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिली थी। जबकि 86 हजार 777 स्टूडेंट्स को पूरक घोषित किया गया है। यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले https://rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!