उप तहसील बनकोड़ा को दोवड़ा तहसील में जोड़ने की मांग:ओबरी तहसील, सरोदा, पाडवा उप तहसील की तस्वीर हुई साफ

डूंगरपुर जिले की ओबरी उपतहसील को तहसील बनाने एवं सागवाड़ा तहसील का पुनर्गठन कर सागवाड़ा की नवीन उप-तहसील सरोदा की अधिसूचना 6 जून को एवं नवीन उप-तहसील पाड़वा का सृजन करने की अधिसूचना एक जून को जारी की हैं। जिससे अब ओबरी तहसील, सरोदा पाडवा उप तहसील की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है।

ओबरी क्षेत्र के लोगों की मांग

ओबरी तहसील से महज सात किमी की दूरी पर गामड़ा ब्राह्मणिया गांव हैं। जो वर्तमान में पुनर्गठन में हैं। सागवाड़ा तहसील में जोड़ दिया गया है जबकि सागवाड़ा से गामड़ा ब्रह्मणिया गांव की दूरी अधिक है।

ये वीडियो भी देखे

इधर, गामड़ा ब्राह्मणिया का पुलिस थाना ओबरी हैं व प्रस्तावित पंचायत समिति में भी गामड़ा ब्राह्मणिया गांव ओबरी पंचायत समिति से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए गामड़ा ब्राह्मणिया को ओबरी तहसील से जोड़ने की मांग हैं। वहीं ओबरी तहसील के पीपलागूंज व गड़ा वेजणियां पटवार मंडल को एवं छाणी ग्राम पंचायत को नवसृजित पटवार मंडल बनाने तथा इन तीनों के साथ गामड़ा ब्राह्मणिया पटवार मंडल को जोड़ गांव कर चारों पटवार मंडल का नवीन गिरदावर सर्कल गामड़ा ब्राह्मणिया बनाकर ओबरी तहसील से जोड़ने मांग की। ताकि भविष्य में गामड़ा ब्राह्मणिया पटवार के लोगों को पुलिस, पंचायत समिति समिति व तहसील संबंधित कार्य एक ही बनाने से लाभ होगा।

उपतहसील सरोदा (तहसील सागवाड़ा)

  • कुल गांव 11, राजस्व गांव: 37
  • पुनर्गठित सरोदा गिरदावर सर्कलः सरोदा, करियाणा, पादरडी बड़ी, वामासा।
  • नवसृजित सामलिया गिरदावर सर्कलः सामलिया, नवसृजित पुनर्गठित वरदा गिरदावर सर्कल: नयागांव, वरसिंगपुर, गड़ा झमुजी ।
  • सर्कलः बुचिया बड़ा, घोडापला (नवसृजित), पारड़ा सरोदा।

तहसील ओबरी

  • कुल गांव: 14, राजस्व गांव : 43
  • क्षेत्रफल: 12257, जनसंख्या वर्ष 2011 के अनुसार : 53607
  • ओबरी गिरदावर सर्कलः ओबरी, अम्बाड़ा, घाटा का गांव, डैयाणा, पारड़ा मेहता।
  • पुनर्गठित वरदा गिरदावर सर्कलः वरदा, डेचा, बड़गामा, किशनपुरा ।
  • सर्कलः बरबोदनिया, विराट,पुनर्गठित बरबोदनिया गिरदावर पीपलागूंज, गड़ा वेजणिया (नवसृजित), फावटा।

उपतहसील पाड़वा (तहसील सागवाड़ा)

  • कुल गांव : 12, राजस्व गांव : 45
  • पुनर्गठित पाड़वा गिरदावर सर्कलः पाड़वा, पुनर्गठित कराड़ा, नव सृजित झाखरी, गामड़ी देवकी ।
  • पुनर्गठित भासौर गिरदावर सर्कलः भासौर, कोकापुर, पुनर्गठित मांडव, नवसृजित बैण।
  • नवसृजित पादरा गिरदावर सर्कलः पादरा, ओड, बिजावाड़ा, रणौली।

तहसील सागवाड़ा

  • पुनर्गठित सागवाड़ा गिरदावर सर्कलः सागवाड़ा, आरा, हड़माला,लिमड़ी।
  • पुनर्गठित जेठाना गिरदावर सर्कल : जेठाना, सेमलिया पंड्या,नवसृजित सुखा पादर, वगैरी।
  • पुनर्गठित भीलूड़ा गिरदावर सर्कलः भीलूड़ा,
  • नवसृजित फलातेड, सेलोता, दिवड़ा बड़ा।
  • पुनर्गठित खड़गदा गिरदावर सर्कल : खड़गदा, घोटाद, दिवड़ा छोटा, नव सृजित सूरजगांव।
  • गोवाडी गिरवावर सर्कलः गोवाड़ी. गामड़ा ब्राह्मणिया, नन्दौड, पाडला हांडलिया।
  • पुनर्गठित ठाकरड़ा सर्कल: ठाकरड़ा, टामटीया, काहेला नव सृजित नोखना

इधर बनकोड़ा उप तहसील को दोवड़ा में जोड़ने की मांग

उपतहसील बनकोड़ा को दोवड़ा तहसील में जोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने बताया कि उपतहसील बनकोड़ा में दो गिरदावर बनकोड़ा तथा जसपुर जबकि 11 पटवार मंडल तथा बनकोड़ा, बड़लिया, गलीयाणा, भेवड़ी, नेपालपुरा, मोवाई, जसपुर, कतीसोर, खलील, पारड़ाथूर, काटडी और 18 ग्राम पंचायतें शामिल है, जिसका क्षेत्रफल 12 हजार 277 हैक्टेयर है। यह सभी दोवड़ा तहसील से काफी नजदीक एवं सटे हुए है। यहां का पुलिस थाना दोवड़ा है।

दोवड़ा में ही भविष्य उपखंड की कार्यालय स्थापित होगा। उपतहसील बनकोड़ा के सभी गांव डूंगरपुर जिले में ही न रहना चाहते है। यहां के शिक्षा, स्वास्थ्य तथा दो व्यापारिक कार्यों के लिए डूंगरपुर मुख्यालय 11 से लोगों का सीधा जुड़ाव है। बनकोड़ा उपतहसील को दोवड़ा तहसील में जोड़ने पर इस क्षेत्र के लोग डूंगरपुर जिले में बने रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!