पतंगबाजी के साथ डीजे की धुनों पर नाचे युवा, महिलाओं ओर लोगों ने दान देकर खूब पुण्य भी कमाया



मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह होते ही आसमान में पतंगबाजी के पेंच लड़ाते का उत्साह दिखा। लोग छतों पर चढ़कर पतंगबाजी करने लगे। आसमान में अलग-अलग रंगों की पतंगों से अट गया। वहीं, डीजे की धुनों पर युवा खूब नाचते रहे। महिलाओं ओर लोगों ने श्रद्धा के अनुसार दान देकर खूब पुण्य भी कमाया।

मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस के कारण कई लोग मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को मना रहे हैं। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का उत्साह सुबह से शुरू हो गया। सुबह से बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं घरों की छतों पर चढ़ गए और फिर शुरू हुए पतंगबाजी के साथ पेंच लड़ाते का दौर। डीजे की धुनों के साथ पतंगबाजी और डांस के साथ लोगों ने खूब मस्ती कर रहे हैं। वहीं, पतंग कटते ही वो काटा…वो काटा के शोर से आसमान गूंजने लगा है।

वहीं, मकर संक्रांति को लेकर महिलाओं की ओर से घरों में तिल, गुड और ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाए गए हैं। बच्चों में बांटकर खुशियां मनाई। वहीं, गायों को हरा चारा डालकर पुण्य कमाया। कई लोगों ने गरीबों को कंबल, कपड़े, जूते, खाने-पीने का सामान और उनकी जरूरत की चीजें देकर दान पुण्य का लाभ लिया। मकर संक्रांति को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!