कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर, कल होगी चुनावी आमसभा



सागवाड़ा/ गलियाकोट मार्ग पर स्थित भीखा भाई कॉलेज ग्राउंड में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की चुनावी आमसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है और आज देर रात तक सारी तैयारीयां पूरी कर ली जाएगी। सभा स्थल पर विशाल टेंट, पार्किंग की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा के साथ ही आम जनता के सभा स्थल में प्रवेश लिए व्यवस्था को पूरी तरह से अंजाम दे दिया गया है। इन तैयारीयों के बीच केंद्र तथा राज्य की सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूरी सभा स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए हैं।

यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जोनल प्रभारी दिनेश खोड़निया ने बताया है कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित इस विशाल आमसभा में डूंगरपुर बांसवाड़ा संभाग के कांग्रेस प्रत्याशी सहित आमजनता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर एक लाख से ज्यादा जनता के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा है कि डूंगरपुर एवं बांसवाडा जिले में कांग्रेस की यह सबसे बड़ी ऐतिहासिक आमसभा होगी जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमसभा मे भाग लेते हुए जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विशाल आमसभा को लेकर संपूर्ण वागड़ क्षेत्र में जन जन तक व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। सागवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश रोत एवं अन्य सभी वरिष्ठ नेता क्षेत्र में निरंतर इस सभा को लेकर गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर जनता से संपर्क करते हुए उन्हें सभा में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज मेहता एवं गलियाकोट क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पाटीदार ने कार्यकारिणी सहित समस्त कांग्रेस जनों को अलग-अलग व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी है वहीं पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल नगर कांग्रेस की टीम के साथ मुस्तैदी से कार्य में लगे हुए हैं।

ये वीडियो भी देखे

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडिनिया एवं उपाध्यक्ष राजू मामा ने सभी पार्षदों को उचित निर्देशों के साथ अधिक से अधिक संख्या में नगर की जनता को लेकर सभा स्थल पहुंचने की व्यवस्था की गई है। इस विशाल आम सभा के बारे में खोडनिया ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत जनता को नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वागड़ संभाग की यह सबसे बड़ी और ऐतिहासिक चुनावी जनसभा होगी जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि पहली बार सागवाड़ा की धरती पर प्रियंका गांधी का आगमन हो रहा है ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में सभी सभा स्थल पर पहुंचकर उनका शानदार अभिवादन करने के साथ ही इस सभा को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया है कि गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी सभा में वागड़ की जनता के लिए बहुत कुछ सौगात लेकर आ रहे हैं। उन्होंने सभी कांग्रेस जन और पदाधिकारी से कहा कि गांव-गांव से अधिक से अधिक जनता सभा स्तर पर पहुंचे इसके लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम में जुटे है और इस ऐतिहासिक सभा को और ज्यादा ऐतिहासिक बनाने में सभी कांग्रेसजन अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

गायत्री माता के दर्शन करेगीप्रियंका गांधी

सागवाड़ा हेलीकॉप्टर पहुंचने पर प्रियंका गांधी का एवं जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलीपैड भव्य स्वागत किया जाएगा जहां से वह सीधे गायत्री माता मंदिर पहुंचेंगे और प्रियंका गांधी द्वारा गायत्री माता की पूजा अर्चना की जाएगी और उसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर आम जनता को संबोधित करेंगी। सभा से पूर्व गांधी को आदिवासी परंपरा का आभूषण भेटकर अभिनंदन किया जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!