Vande Bharat : वंदे भारत स्लीपर कोच और वंदे मेट्रो अगले साल हो जाएगी शुरू जानिए कितने होंगे कोच

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Vande Bharat : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाई जा रही है। भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरयान वाली ट्रेन चला रहा है। लेकिन अब जल्द इसका नया वर्जन स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। इसके साथ ही वंदे मेट्रो ट्रेन को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले मार्च की शुरुआत में चलाई जा सकती है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) में इसे बनाया जा रहा है। इसे साल 2014 में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ICF के जनरल मैनेजर BG माल्या ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी वित्त वर्ष में वंदे मेट्रो भी लॉन्च किया जाएगा। माल्या ने कहा कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है। इसे मार्च, 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

वंदे मेट्रो ट्रेन
माल्या ने आगे कहा कि *इसके साथ ही वंदे मेट्रो को भी बनाया जा रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर चलाया जाएगा। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी, 2024 में आने की उम्मीद है। लेकिन यह इसी कैलेंडर ईयर में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नॉन-एयर कंडीशंड पैसेंजरों के लिए यह ट्रेन इसी साल 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च हो जाएगी। जिसे नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन कहा जाता है। इसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव होगा। कुल मिलाकर यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन AC में सफर नहीं करने वाले यात्रियों के लिए लॉन्च किया जाएगा। बता दें अब वंदे भारत ट्रेन के कुल तीन वर्जन होंगे। पहला वर्जन चेयरयान, दूसरा स्लीपर कोच होगा और तीसरा वर्जन वंदे मेट्रो होगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!