Dungarpur News : जिले के सदर थाना क्षेत्र के बाड़ोद गांव में एक महिला ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि बाडोद गांव निवासी 30 वर्षीय होमली घर पर अकेली थी। होमली का पति मुकेश बरंडा और होमली का भाई सुरेश कलासुआ दोनों खेत पर गए थे।
वहीं होमली के तीन बेटे भी घर पर नहीं थे। इधर मुकेश अपने साले सुरेश के साथ जब खेत पर काम करके वापस घर लौटा तो देखा कि घर के अंदर होमली रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। पत्नी को फंदे से लटका देख उसके पति मुकेश के होश उड़ गए। इसके बाद दोनों ने चिल्लाते हुए परिवार के अन्य लोगों को घर में बुलाया और उनकी सहायता से होमली को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने होमली को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए होमली के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया। पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी होमली के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका होमली के तीन बेटे है। मौत के बाद तीनों बच्चो के सिर से मां का साया उठ गया है।
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
