केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत – DA 3% बढ़ा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया गया।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी और कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55% से बढ़कर 58% हो गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस फैसले से 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि, इससे केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 10,084 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

6 महीने पहले सिर्फ 2% बढ़ा था DA

मार्च 2025 में महंगाई भत्ते में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई थी, जो पिछले 7 साल का सबसे कम इजाफा था। आमतौर पर DA में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है।

DA क्यों दिया जाता है?

महंगाई भत्ता (DA) का मकसद बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन स्तर को बनाए रखना है। इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है और इसे हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!