चाइनीज मांझे से युवक के गले में गंभीर घाव: जिला अस्पताल में भर्ती, बाइक की धीमी रफ्तार की वजह से बचा



डूंगरपुर। शहर में चाइनीज मांजे की डोर का कारोबार खूब फल फूल रहा है। शुक्रवार सुबह चाइनीज मांझे की डोर की चपेट में आने से बाइक सवार के गले में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाइक की स्पीड कम होने से युवक बच गया।


शहर में इन दिनों धातु मिश्रित डोर को धल्ले से बिक्री हो रही है। इस पर प्रशासन भी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले आमजन को उठना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला शहर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में सामने आया। हिराता गांव निवासी अक्षय कटारा धातु मिश्रित डोर गले में फंसने से गम्भीर रूप से चोटिल हो गया।



अक्षय कटारा ने बताया कि बाइक पर एसपी गार्डन से होते अस्पताल जा रहा था। इस दौरान लक्ष्मी नगर कॉलोनी गुजरने के दौरान चाइनीज मांझे की डोर गले में फंस गई, जिसके चलते डोर से गर्दन के आगे की चमड़ी कट गई और गले से खून बहने लगा। युवक अक्षय ने बताया कि उसकी बाइक रफ्तार धीमी होने की वजह से उसे चोट कम आई।

ये वीडियो भी देखे

युवक अक्षय ने जिला अस्पताल में अपना प्राइमरी ट्रीटमेंट करवाया। प्रशासन ने चार दिन पहले चाइनीज या धातु मिश्रित डोर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। बावजूद शहर में चोरी छुपे धातु मिश्रित डोर को बेचा जा रहा है।


यह भी पढ़े 


WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!