गलियाकोट बाबा की बार तालाब में गुरुवार को एक 13 वर्षीय बालक डूब गया। हालांकि देररात तक गोताखोरों को बालक का शव नहीं मिला था।
जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नरेश पुत्र कांतिलाल बाबा की बार बांध में पानी देखने गया था। इसी बीच वह उसमें डूब गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और नरेश के परिजन मौके पर पहुंूचे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने गोतोखोरों को मौके पर भेजा।
गोताखोरों ने रात करीब साढ़े आठ बजे तक नरेश को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला।इस अवसर पर गलियाकोट उपसरपंच हारून शेख एसडीएम श्रवण सिंह राठौड़, तहसीलदार सुनील बिश्नोई, बीडीओ रामनारायण कुमावत, की मौज्ूदगी में देररात तलाश जारी रही।
Related Posts:
खडगदा में रामकथा आज से, पहले दिन कलश यात्रा निकलेगी
Blood Donation: सिर्फ मदद ही नही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है 'रक्तदान' जाने इसके 5 बड़े फायदे
तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, गांव नादिया जाने की बात कहकर घर से निकला था
मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा का युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

