खडगदा में रामकथा आज से, पहले दिन कलश यात्रा निकलेगी

5 जनवरी तक चलेगी कथा, सीएम को दिया निमंत्रण, कथा से पूर्व योग और ध्यान कराया जायेगा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर खडगदा में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक रामकथा होगी। रामकथा कथा श्री गोवर्धन विद्या विहार खेल मैदान होगी। कथा सामाजिक समरसता के वाहक कमलेश भाई शास्त्री करेंगे।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

कथा के मुख्य यजमान शारदा बेन मणिलाल जोशी हैं। 28 दिसंबर को निकलने वाली शोभायात्रा के यजमान हरिओम पंचल हैं। 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे गांव में गंगाजल कलश यात्रा और पौथी यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा मोरन नदी के किनारे बनाई गये रीवर फ़्रंट पर निकाली जायेगी। रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र भट्ट ने बताया कि कथा में पहले दिन का भोजन गांव के आदिवासी समाज की ओर से कराया जायेगा। कथा पांडाल में सुबह योग शिविर होगा।

Ram Katha in Khadgada starts today

29 दिसंबर से सुबह 6.30 बजे योग प्रशिक्षक आदर्श भट्ट की और से योग कराया जायेगा। जबकि कथा से पहले हार्टफुलनेस संस्था की ओर से ध्यान कराया जायेगा। हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक सतीश चंद्र जोशी खड़गदा के द्वारा राम कथा में 29 दिसंबर से सुब 10 बजे से प्राणाहुति के साथ ध्यान सत्र कराया जाएगा। जिसमे शीतलीकरण के साथ, तनाव मुक्ति के लिए, आंतरिक शांति से आंतरिक समरसता के उद्देश्य से कथा मे नवाचार होगा।

Ram Katha in Khadgada starts today

इधर, सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के सानिध्य में रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री और चंद्रेश व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कथा का निमंत्रण सौंपा। रामकथा के आयोजन और कथा के उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी दी गई। शास्त्री ने सीएम को बताया कि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने के लिये व्यास पीठ के माध्यम से मोरन नदी की सफ़ाई, विकास और सौंदर्यीकरण का शुरू किया जा रहा है।

Ram Katha in Khadgada starts today

डेचा ने कहा  कि यह रामकथा सामाजिक समरसता के साथ साथ लोगों को पर्यावरण से भी जोडने का काम करेगी।पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता वागड़ की आवश्यकता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड को भी निमंत्रण दिया गया। देश भर के तमाम साधु संत और महंत को भी निमंत्रण दिया गया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!