लूट गिरोह की एक महिला सदस्य गिरफ्तार, अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम



सागवाड़ा/थाना पुलिस ने लोगों को झांसा देकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसने डूंगरपुर के सागवाड़ा सहित राजस्थान और गुजरात में लूट की कई वारदातों को अपने साथियों के साथ करने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि 19 दिसम्बर को सागवाड़ा नगर में शिवपुरी निवासी सोनिया पत्नी हितेश खराड़ी के साथ लूट की वारदात हुई थी। जिसमें एक महिला और एक युवक पीड़िता को झांसा देकर उसकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने 50 किलोमीटर दायरे में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

जिसमें एक हौंडा सिटी कार का पता चला। पुलिस ने कार के नम्बर के आधार पर गुजरात मोडासा निवासी बाली उर्फ वाली पत्नी सूरज सोलंकी को गुजरात से डिटेन किया और थाने लेकर आए। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने पति और अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

ये वीडियो भी देखे

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान और गुजरात में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!