आसपुर/ साबला थाना क्षेत्र के बकराइया में घर के पास एक कुएं में महिला शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर आसपुर सीएचसी पहुंचाया। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुगेंड के बकराइया में कमला उर्फ रमिला (20) पुत्री पदीया सोमवार रात अपने छोटे भाई के घर बच्चो के साथ सोई थी। सुबह उठने पर देखा तो गायब मिली। जिस पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, तो घर से दूर एक कुएं में शव पड़ा मिला।
मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर मॉर्च्युरी में रखवाया। इस दौरान परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जिस पर शव को डूंगरपुर ले जाया गया है। जहां मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
Related Posts:
दो कार में आमने-सामने की भिड़ंत, 2 की मौत, दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा पिचका, एक घंटे की मशक्कत ...
आसपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूट, बदमाशों की तलाश जारी
ससुराल से घर लौट रहे सरपंच पति की मौत, गांव से 20 किलोमीटर पहले बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने मारी ट...
बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटी, बाइक सवार 2 बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने दिया वारदात को अंजाम...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

