पूंजपुर सागवाड़ा मुख्य सड़क पर काट दिए हरे पेड़, सड़क चौड़ाई के नाम पर अवैध कटाई, तहसीदार बोले-मुझे जानकारी नहीं

आसपुर/आसपुर उपखंड क्षेत्र में लकड़ी तस्कर हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे है। प्रशासन बेखबर है और तस्कर सड़क चौड़ाई के नाम पर कई पेड़ काट चुके। सागवाड़ा पूंजपुर सड़क का हाल ही सड़क चौड़ाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। विभाग द्वारा जरूरी होने पर ही पेड़ों की कटाई की जा रही है। कई काश्तकार ने सड़क चौड़ाई के नाम पर पेड़ कटवा कर तस्करों से मोटी रकम वसूल रहे है। लेकिन इन काश्तकारों द्वारा विभाग से कोई स्वीकृति भी नहीं ली है।

इधर, क्षेत्र में पनप रहे तस्कर मिनटों में पेड़ों की कटाई कर घंटों में पेड़ो को ठिकाने लगा रहे है। यहां तस्कर बड़ी बड़ी क्रेन से घंटों का काम मिनटों में कर देते है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद देरी से पहुंचने पर तस्कर अपना काम कर रवाना भी हो जाते है। पूंजपुर में दो दिन पूर्व आम, नीम, नीलगिरी के कई पेड़ काट दिए गए। डालीया सड़क किनारे ही डाल कर छोड़ दी है। जिससे शुक्रवार रात एक बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया। तत्काल इसे पूंजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपखंड क्षेत्र के गोठ महूडी, गड़ा एकलिंग जी, खलील,बनकोड़ा, काठडी, उस्मानिया सहित कई जगह पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। लेकिन तस्करों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

आसपुर तहसीलदार उज्जवल जैन ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी में नहीं है। पटवारी को भेज कर कार्रवाई करवाता हूं।

ये वीडियो भी देखे

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!