दुबई मे 40 लाख रूपये धोखाधड़ी से हड़पने वाले अभियुक्त को इंदौर एयर पोर्ट से किया गिरफ्तार, सागवाड़ा थाने का मामला

सागवाड़ा । निकटवर्ती लिमडी निवासी एक व्यक्ति ने दुबई दुबई में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी जिस पर पुलिस ने आरोपी को इंदौर एयर पोर्ट से किया गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी रोशन पिता मोहन लाल दवे निवासी लिमडी ने एसीजेएम न्यायालय में स्वयं की दुबई स्थित एफ डेजर्ट आईटी इंटरनेशनल सोल्युशन कंपनी पर काम करने वाले कार्मिक चिराग पिता भरत लाल जोशी निवासी दीवडा बडा द्वारा रोशन के भारत आने के बाद उसकी कंपनी से चिराग जोशी द्वारा 40 लाख 21 हजार रूपये धोखे से प्राप्त कर दुबई से फरार होकर भारत आ जाने के संबंध में अपने साथ हुई धोखाधडी की रिपोर्ट दी थी जिस पर दिनांक 26 अप्रैल को न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।

थानाधिकारी हिमांशु सिंह द्वारा एएसआई दिग्विजय सिंह, एएसआई नरेन्द्र सिंह व भुपेन्द्र सिंह की टीम ने तकनिकी आधार पर अनुसंधान कर अभियुक्त चिराग की दीवडा तरफ व रिश्तेदारी में काफी तलाश की मगर चिराग के बारे में कोई पता नही चला जिस पर टीम द्वारा चिराग जोशी के बारे मे मालुम करने पर पता चला कि चिराग दुबई से मुम्बई आ गया था मगर अपने घर नही आकर महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश तरफ घुम रहा था। इसी दरम्यान टीम को सुचना मिली कि अभियुक्त चिराग पिता भरत लाल जोशी धोखाधडी कर राशि को दुबई में कहीं पर छिपा कर आया है जिसे प्राप्त करने हेतु दोबारा दुबई रवाना हो रहा है जिस पर टीम द्वारा चिराग जोशी को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदौर से डिटेन कर थाने पर लाया गया है जिसे गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।

वारदात का तरीका
रोशन की दुबई मे एफ डेजर्ट आईटी इंटरनेशनल सोल्युशन कंपनी है जिस पर काम करने के लिए लड़के की आवश्यकता होने से प्रार्थी अपने पडासी गांव के चिराग पिता भरत लाल जोशी निवासी दीवडा बड़ा को काम करने ले गया था। चिराग जोशी प्रार्थी की कंपनी के रोजाना कलेक्शन का काम करता था। रोशन की बहन की शादि होने से वह 2 अप्रैल को दुबई मे चिराग को कलेक्शन करने का कह कर स्वयं भारत आ गया था। चिराग जोशी ने रोशन की कंपनी का कुल 40 लाख 21 हजार रूपये कलेक्शन अपने पास रख लिया व चिराग स्वयं अपना मोबाईल स्वीच ऑफ कर 7 अप्रैल को दुबई से मुम्बई आ गया व मुम्बई में हॉटलो में रहने लगा व मौज शोक करने लगा।

इसी दौरान टीम को पता चला कि चिराग द्वारा 27 मई से पुनः 2 माह की दुबई की वीजा जारी करवा दी है व वापस दुबई भागने के फिराक में है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जिला विशेष शाखा के मार्फत भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को लिख कर अभियुक्त चिराग को विदेश जाने पर रोक लगाने हेतु एलओसी जारी करवाई। इसी दरम्यान अभियुक्त चिराग जोशी 6 मई को दुबई जाने हेतु इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आया जिस पर टीम द्वारा इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की मदद से अभियुक्त चिराग जोशी को डिटेन कर थाने पर लाया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!