सागवाड़ा। निकटवर्ती कानपुर गांव में श्री शिव पंचायतन, राम दरबार, राधा कृष्ण एवं कालिका माता मंदिर मूर्ति स्थापना व शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव 7 से 10 मई तक आयोजित होगा।
आयोजक कमेटी के कपिल भट्ट ने बताया कि धार्मिक आयोजन में बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज का सानिध्य रहेगा। धार्मिक आयोजन के तहत प्रतिष्ठाचार्य पंडित नवनीत भट्ट के आचार्यत्व में विप्रवरो द्वारा 7 मई को विधि विधान से हेमाद्री स्नान होगा। 8 मई को कलश यात्रा एवं मूर्तियों का नगर भ्रमण, कुटीर होम, ब्राह्मण वरण एवं स्थापित देवताओं का पूजन होगा।
9 मई को सुबह 9 बजे से जलाधिवास, ग्रह होम एवं स्वाहाकार महारुद्र की आहुति व शाम 5 बजे धान्यादिवास एवं स्नापन होगा। वही 10 मई को मूर्तियों के न्यास प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति होगी उसके बाद महाप्रसाद का आयोजन भी होगा आयोजन को लेकर कानपुर ग्रामीणों द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है।
Related Posts:
सागवाड़ा में रोकड़िया गंडेरी गणपतिजी, शहर की बसावट के साथ स्थापित हुए थे
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा: गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, पुष्पवर्षा से किया भव्य स्वागत
श्रीमद् भागवत कथा में निमंत्रण हेतु मोची समाज एवं पंचाल समाज से किया संपर्क
प्रशासन ने लि गणेश मंडलो की बैठक, नगर में लोहारिया तालाब में किया जायेगा विसर्जन
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

