श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा, शपथ दिलाई, ब्रह्मस्थली कॉलोनी के जर्जरहाल छात्रावास की जगह बनेगा समाज का नया भवन



डूंगरपुर। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समाज अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बात कही। वहीं, डूंगरपुर के ब्रह्मस्थली कॉलोनी में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के जर्जरहाल छात्रावास की जगह नया भवन बनाने की घोषणा की। 

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला के शपथ ग्रहण समारोह में 6 गांवो से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी, संरक्षक रामेश्वर पंड्या, श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज चार चौखला अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व अध्यक्ष नर्वदाशंकर दवे, टिलात महेश ग़ामोट, यादवचंद्र त्रिवेदी, मोहनलाल भट्ट, प्रकाश जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, उमियाशंकर जोशी मंचासिन रहे।

समारोह में वसी, पुनाली, नवलश्याम, थाणा, बलेवडी, ओडवाडिया गांवों से समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के संरक्षक रामेश्वर पंड्या तथा अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में सचिव ललित भट्ट, कोषाध्यक्ष हीरालाल गामोठ, युवा उपाध्यक्ष अरविंद गामोठ, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, संगठन मंत्री खेमेश्वर जोशी, मीडिया प्रभारी संतोष व्यास, चिंतन जोशी, भूपेंद्र गामोट, गीतेश पण्ड्या को घोषित किया गया।

ये वीडियो भी देखे

इसके अलावा सहसचिव विनोद जोशी थाणा, उपकोषाध्यक्ष नरेश भट्ट, शैक्षिक प्रकोष्ठ ऋषिकेश गामोठ, सामाजिक/धार्मिक प्रकोष्ठ महेश त्रिवेदी, खेल प्रकोष्ठ अशोक गामोठ, महिला प्रकोष्ठ शकुंतला जोशी, विधि प्रकोष्ठ भरत जोशी को बनाया है। 

समाज अध्यक्ष रामेश्वर त्रिवेदी ने कहा कि समाज के विकास को लेकर वे हमेशा ही तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्थली कॉलोनी स्थित छात्रावास जल्द ही श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के नाम रजिस्टर्ड हो जाएगा। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष नर्वदाशंकर दवे ने सहमति दे दी है। इस जमीन पर अगले 6 महीने में ही बड़ा हॉल समाज के लिए तैयार कर लिया जाएगा, जिससे समाज के हर गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संचालन पंकज त्रिवेदी, फूलशंकर त्रिवेदी, भरत त्रिवेदी, महेश त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

संवाददाता – संतोष व्यास

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!