Banswara News : प्रेमी के साथ मिली पत्नी तो 7 घंटे बांधकर टॉर्चर, पुलिस दोनों को बचाकर थाने लाई

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Banswara News : प्रेमी के साथ भागी पत्नी को पति 5 दिन बाद ढूंढकर ले आया। इसके बाद दोनों को गांव में पेड़ से बांधकर लात-घूंसों से पिटाई की गई। युवक अविवाहित है और महिला दो बच्चों की मां है। करीब 7 घंटे तक दोनों को टॉर्चर किया गया। इसके बाद पुलिस बचाकर लाई। रात 12 बजे पीड़ित महिला ने मामला दर्ज कराया। मामला बांसवाड़ा जिले के मोटगांव थाना इलाके के एक गांव का है। घटना बुधवार शाम 5.30 बजे हुई।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Banswara News Today :मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- थाना इलाके के एक गांव से विवाहित महिला (26) 18 मई को अपने प्रेमी (21) के साथ भाग गई। इस घटना के बाद महिला के पति या ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया गया।

मोटागांव थाना

महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसके एक ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा है। महिला और युवक का प्रेम प्रसंग पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए पारिवारिक-सामाजिक कार्यक्रमों में दोनों का मिलना-जुलना होता रहता था। इस दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग गया था।

महिला का पति और प्रेमी दोनों मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूरी के लिए बांसवाड़ा और गुजरात जाते रहते थे। प्रेमी युवक लोहारिया थाना इलाके का रहने वाला है और अविवाहित है।

पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर 18 मई को प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद पति अपने स्तर पर ही पत्नी और उसके प्रेमी को ढूंढता रहा। पति और घरवाले महिला को तलाश रहे थे कि सूचना मिली कि दोनों अहमदाबाद (गुजरात) से बांसवाड़ा लौट रहे हैं।

मोटागांव थाना

इस पर पति और परिजनों ने दोनों को बुधवार शाम 4 बजे के करीब पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ कर गांव ले आए। युवक के पैर रस्सियों से बांध दिए और महिला को पेड़ से रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद पूरे गांव के सामने पति और परिजन दोनों को पीटते रहे।

महिलाओं और बच्चों के सामने दोनों को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। करीब 7 घंटे तक वे दोनों को टॉर्चर करते रहे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद हड़कंप मच गया।

बुधवार देर रात मोटागांव थाने से पुलिस टीम गांव पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर प्रेमी और महिला को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को मोटगांव थाने लेकर पहुंची। देर रात 12 बजे महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारने, पीटने और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि टीम जब देर रात गांव पहुंची तो प्रेमी और महिला बंधे हुए नहीं थे। उन्हें आरोपियों बैठा रखा था। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए।

मोटागांव थाना

मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- महिला की ओर से रिपोर्ट मिली है। पति समेत 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला और युवक सुरक्षित हैं। इलाके में शांति बनी हुई है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह महिला को लेकर अहमदाबाद चला गया था। बुधवार को बांसवाड़ा लौटे तो आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!